MP में बडा हादसा, खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर बस तीन पलटी खाकर खाई में गिरी, इलाके में मचा हाहाकार

Edited By Desh Raj, Updated: 24 May, 2026 04:19 PM

bus loses control overturns three times plunges into gorge in javad

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है।  जावद जनपद के सिंगोली के आगे आज रविवार को शिव शक्ति ट्रेवल्स की एक निजी बस पलट गई। तिलस्वा सिंगोली घाटे पर 35 फीट नीचे ये बस खाई में जाकर गिरी

जावद (सिराज ख़ान):  मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है।  जावद जनपद के सिंगोली के आगे आज रविवार को शिव शक्ति ट्रेवल्स की एक निजी बस पलट गई। तिलस्वा सिंगोली घाटे पर 35 फीट नीचे ये बस खाई में जाकर गिरी और मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं और बस में  40 यात्री सवार थे ।

 ये बस भीलवाड़ा से सिंगोली चलती है, करीब एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान अफरा तफरी मच गई। घायलों को सिंगोली अस्पताल लाया गया है जहां  उपचार जारी है।  पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं  दो से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है! बस पलटी खाते हुए खाई में गिरी है।

जानकारी के मुताबिक भीलवाड़ा से सिंगोली आ रही शिवशक्ति यात्री बस तिलस्वा घाट के खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर कई फीट गहरी खाई में गिर गई।  हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिंगोली थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा हे और राहत बचाव का कार्य शुरू किया गया हे

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!