MP पुलिस पर गिरी गाज! टीआई सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, लगे गंभीर आरोप; एसपी की कार्रवाई से महकमें में हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 May, 2026 01:45 PM

mp police face repercussions three policemen including the ti have been suspe

एमपी डेस्क (टाइगर खान): मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में टीआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मियों ने एक व्यापारी को गांजा तस्करी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे...

एमपी डेस्क (टाइगर खान): मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में टीआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मियों ने एक व्यापारी को गांजा तस्करी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 95 हजार रुपये की अवैध वसूली की है। मामले की शिकायत पर थाना प्रभारी समेत तीन को निलंबित किया गया है। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मडला थाना क्षेत्र में से सामने आया है। जहां बीती 14 मई को रीवा निवासी व्यापारी मोहनलाल सोनी अपने एक मित्र से मिलने पन्ना आए हुए थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास मडला थाना के दो आरक्षकों ने उसे रोका गया। वाहन चेकिंग के नाम पर बाइक की डिग्गी को खुलवाया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बाइक में खुद एक छोटा बैग रखा। जबकि व्यापारी पर गांजा रखने का झूठा आरोप लगाया और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने की धमकी दी।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उससे एक लाख रुपये की मांग की। व्यापारी ने खुद को बचाने के लिए अलग-अलग खातों से कुल 95 हजार रुपये ट्रांसफर करवा दिए गए। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने व्यापारी को छोड़ दिया गया। इस घटना से व्यापारी बुरी तरह सहम गया था।
लेकिन बाद में उसने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक पन्ना से की।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी निवेदिता नायडू ने तत्काल जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर महुदा थाना प्रभारी रचना पटेल, आरक्षक रज्जाक खान और रामशरण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!