एमपी में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 May, 2026 11:23 AM

policeman shot dead in mp

रीवा (गोविंद सिंह): मध्यप्रदेश के रीवा जिले में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां देर रात एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की गई है। आरोप है कि आरक्षक के जिगरी दोस्त ने उनकी कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। घटना में आरक्षक की जान चली गई है।...

रीवा (गोविंद सिंह): मध्यप्रदेश के रीवा जिले में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां देर रात एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की गई है। आरोप है कि आरक्षक के जिगरी दोस्त ने उनकी कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। घटना में आरक्षक की जान चली गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक पुलिसकर्मी राकेश कुमार पटेल मैहर जिले के रामनगर थाना में पदस्थ थे। घर में बेटे की तबियत खराब होने पर छुट्टी लेकर गांव पहुंचे थे।  

जानकारी के अनुसार, यह घटना रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र के गडरिया मुहल्ले में हुई है। जहां एक आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात घर से कुछ देर में आने का हवाला देकर घर से निकले और पड़ोस में ही रहने वाले जिगरी दोस्त राकेश तिवारी के घर पहुंचे। दोनों जिगरी दोस्तों ने पहले जमकर शराब पार्टी की और फिर शराब के नशे में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में राकेश तिवारी ने आरक्षक राजेश पटेल को पिस्टल से कनपटी में गोली मार दी। आरोपी राकेश तिवारी के परिजन घायल आरक्षक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जब तक आरक्षक की मौत हो गई।

मृतक पुलिसकर्मी राकेश कुमार पटेल के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद उनको सूचना देरी से दी गई। यह भी आरोप लगाया कि इलाज में देरी की वजह से उनकी जान चली गई। मृतक की पत्नी ने मांग की है कि हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। वहीं, इस पूरे मामले में मृतक के पिता ने आरोपी राकेश तिवारी पर कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।

समान थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह की मानें तो शव का आज पीएम कराया जा रहा है। फॉरेंसिस टीम घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!