एमपी के डिप्टी सीएम की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 May, 2026 10:31 AM

mp deputy cm s health suddenly deteriorates

भोपालः मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ी है। उन्हें राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा लू लगने की वजह से बीमार हुए है।

भोपालः मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ी है। उन्हें राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा लू लगने की वजह से बीमार हुए है।

एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की सेहत अचानक खराब हो गई है। दरअसल, डिप्टी सीएम को भीषण गर्मी के बीच लू लग गई है। उनकी तबियत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। यहां भोपाल के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों से प्राप्त सूचना के मुताबिक, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को हीट स्ट्रोक-यूरिन इंफेक्शन जैसी दिक्कतें हुईं। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

रविवार को जगदीश देवड़ा को मंत्रियों के कामकाज और संगठन समन्वय पर आयोजित समीक्षा बैठक में बुलाया गया था। लेकिन, वह मुख्यमंत्री आवास नहीं पहुंचे। बैठक में अनुपस्थिति का कारण डिप्टी सीएम का अचानक बीमार होना पाया गया। इसके बाद मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और संगठन नेताओं ने उन्हें फोन कर हालचाल जाना।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!