एमपी में 3 सरकारी डॉक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए, लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 May, 2026 09:44 AM

three government doctors in mp were caught red handed

बड़वानीः मध्यप्रदेश में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बड़वानी जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ तीन डॉक्टरों को निजी पैथोलॉजी लैब पर मरीज भेजने के एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय...

बड़वानीः मध्यप्रदेश में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बड़वानी जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ तीन डॉक्टरों को निजी पैथोलॉजी लैब पर मरीज भेजने के एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने बताया कि राजपुर स्थित सेवा पैथोलॉजी लैब के मैनेजर अदनान अली ने चार मई को विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी।

PunjabKesari

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित शाक्य, डॉ. दिव्या साईं तथा संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर गोदारा मरीजों को जांच के लिए निजी लैब पर भेजने के बदले कमीशन की मांग कर रहे थे। शिकायत के अनुसार पहले लैब की आय का 20 प्रतिशत कमीशन लिया जाता था, लेकिन हाल ही में इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया था। सत्यापन के दौरान डॉ. अमित शाक्य ने आठ हजार रुपए, डॉ. दिव्या साईं ने पांच हजार रुपए तथा डॉ. मनोहर गोदारा ने 12 हजार रुपए लेने पर सहमति जताई।

PunjabKesari

लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए तीनों डॉक्टरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!