15 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक को पकड़ा, ACB ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Jun, 2026 12:26 PM

head constable caught accepting a bribe of 15 000

बेमेतराः छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में थान खम्हरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एसीबी...

बेमेतराः छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में थान खम्हरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने पूर्व नियोजित कार्रवाई के तहत शुक्रवार को थान खम्हरिया थाना में दबिश देकर प्रधान आरक्षक अजय लहरे को रिश्वत की राशि स्वीकार करते समय गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में एसीबी की यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जांच एजेंसी इस मामले में यह भी पता लगा रही है कि रिश्वत प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। उल्लेखनीय है कि साजा विधानसभा क्षेत्र में एसीबी की यह दूसरी महत्वपूर्ण ट्रैप कार्रवाई है। इससे पहले इसी क्षेत्र में एक पटवारी को भी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!