Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Jun, 2026 09:43 AM

MP desk: मध्यप्रदेश पुलिस के एक प्रधान आरक्षी को कथित रूप से 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान के भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को यह कार्रवाई की है।

अधिकारियों के अनुसार रिश्वत के मामले में रतलाम (मध्यप्रदेश) के प्रधान आरक्षी तपेश गोसाई को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार परिवादी ने शिकायत की थी कि पुलिस थाना औधौगिक क्षेत्र (रतलाम) में उसके गिरफ्तारशुदा भाई के साथ मारपीट नहीं करने एवं उक्त प्रकरण में उसकी मदद करने की एवज में एक लाख 10 हज़ार रुपये रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायत की सत्यापन के बाद टीम ने आज आरोपी प्रधान आरक्षी तपेश गोसाई को परिवादी से 50,000 रुपये बतौर रिश्वत लेने पर गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच एवं इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।