Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 May, 2026 01:33 PM

भोपालः आज यानी सोमवार शाम को एमपी कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में राज्य के मंत्रियों की स्वेच्छानुदान राशि बढ़ाने का अहम निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा कई बड़े फैसलों पर सरकार की मुहर लग सकती है।

जानकारी के अनुसार, सीएम मोहन यादव का कल यानी मंगलवार को असम का दौरा प्रस्तावित है। इसलिए एक दिन पहले ही कैबिनेट मीटिंग बुला ली गई है। बैठक में मंत्रियों की स्वेच्छानुदान राशि बढ़ाने, कर्मचारियों के लिए तबादला नीति, जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते है। दरअसल, मौहन सरकार राज्य में कर्मचारियों व अधिकारियों के ट्रांसफर के संबंध में बेहद सतर्क हैं। गौरतलब हो कि 6 मई को हुई कैबिनेट की बैठक में उन्होंने अधिकारियों से तबादला नीति जल्द लाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।
वहीं, राज्य सरकार अपने मंत्रियों के प्रभाव में भी इजाफा कर रही है। इसके लिए उनकी स्वेच्छानुदान राशि बढ़ाने का प्रस्ताव है। राज्य सरकार प्रदेश में मंत्रियों की स्वेच्छानुदान राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपए तक करने जा रही है। जोकि अभी 18 लाख रुपए है।