BJP के पूर्व विधायक के भतीजे पर रेप का आरोप, युवती को MLA हाउस बुलाकर बार-बार बनाए संबंध

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 May, 2026 04:24 PM

bjp leader s nephew booked for rape ahead of second marriage

मध्यप्रदेश के धार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरदारपुर से पूर्व भाजपा विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे और पेशे से वकील भूपेंद्र सिंह भूरिया पर युवती ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर 6 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, उसे पूर्व विधायक के घर यानी MLA हाउस तक ले जाया गया, जहां भी कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के मुताबिक दोनों की मुलाकात करीब 6 साल पहले हुई थी। उस समय वह बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी ने पहले मैसेज के जरिए दोस्ती बढ़ाई, फिर प्यार और शादी का वादा कर रिश्ते में बांध लिया। युवती का आरोप है कि भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा।

मामला तब और गंभीर हो गया जब साल 2024 में दोनों परिवारों की मौजूदगी में सगाई भी हो गई। युवती को भरोसा था कि अब शादी तय है, लेकिन सगाई के बाद आरोपी का रवैया बदल गया। वह शादी की बात टालने लगा। जब युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी ने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देगा। यहां तक कि आत्महत्या करने की धमकी भी देने लगा।

पीड़िता को कुछ दिन पहले पता चला कि भूपेंद्र सिंह भूरिया की शादी 14 मई को दूसरी युवती से होने जा रही है। शादी का कार्ड हाथ लगते ही उसने राजगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि थाने में आरोपी के समर्थक पहले से मौजूद थे और उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया गया। फिलहाल राजगढ़ पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सिंह भूरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने FIR दर्ज होने की पुष्टि की है।

वहीं, आरोपी पक्ष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद आरोपी ने फोन रिसीव नहीं किया।पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया का नाम पहले भी विवादों में जुड़ चुका है। राजनीतिक गलियारों में उनकी छवि लंबे समय से विवादित रही है। अब भतीजे पर लगे गंभीर आरोपों ने एक बार फिर इलाके की राजनीति में हलचल मचा दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!