Edited By Desh Raj, Updated: 29 May, 2026 08:54 PM

मध्यप्रदेश के जिला मंडला से बड़ी खबर आई है। यहां पर बीजेपी के पूर्व एमएलए की गाड़ी हादसे का जबरदस्त शिकार हो गई, लेकिन गनीमत रही कि जान बच गई औऱ सिर पीठ पर ही चोंटे आईं।
(मंडला): मध्यप्रदेश के जिला मंडला से बड़ी खबर आई है। यहां पर बीजेपी के पूर्व एमएलए की गाड़ी हादसे का जबरदस्त शिकार हो गई, लेकिन गनीमत रही कि जान बच गई औऱ सिर पीठ पर ही चोंटे आईं। दरअसल भाजपा के पूर्व विधायक राम प्यारे कुलस्ते (Former BJP MLA ) की कार हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी को खुद कुलस्ते ही चला रहे थे लेकिन कार अनकंट्रोल्ड हो गई औऱ पलट गई।
खुद ही कार चलाकर भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने जा रहे कुलस्ते
दरअसल ये घटना बकौरी और खारी गांव के बीच की है। राम प्यारे कुलस्ते खुद ही कार को ड्राइव कर रहे थे ।वो भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने गड्ढे में पलट गई। हालांकि कार कई बार पलटी लेकि कुलस्ते की किस्मत अच्छी था कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए और किसी तरह की बडी अनहोनी होने से बच गई।
राम प्यारे कुलस्ते को सिर, पैर और पीठ में आई चोटें
इस हादसे में राम प्यारे कुलस्ते को सिर, पैर और पीठ में चोटें आई हैं जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व विधायक राम प्यारे कुलस्ते भाजपा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के छोटे भाई हैं।
हादसे के बाद राम प्यारे कुलस्ते कार में ही फंसे
कई बार कार के पलटी खाने के बाद राम प्यारे कुलस्ते कार में ही फंस गए थे, लेकिन पीछे से आ रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक कार के एयरबैग खुलने के कारण कुलस्ते की जान बच गई।
वैसे आपको बता दें कि कुलस्ते तीन बार विधायक रह चुके हैं, वे 2003, 2008 और 2013 में चुनाव जीत चुके हैं।फिलहाल कुलस्ते का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।