Edited By Desh Raj, Updated: 28 May, 2026 07:54 PM

विधायक राजकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार के बीच विवाद का मामला अब तूल पकडता जा रहा है। नायब तहसीलदार से पिटाई मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का बयान सामने आया है।
(अंबिकापुर): विधायक राजकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार के बीच विवाद का मामला अब तूल पकडता जा रहा है। नायब तहसीलदार से पिटाई मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का बयान सामने आया है।
जनता ने अपना आक्रोश जाहिर किया-टोप्पो
मामले पर सीतापुर विधायक ने कहा कि नायब तहसीलदार की पहले से कई शिकायतें थीं। मेरी बहन के साथ उप तहसील कार्यालय में मिसबिहेब किया गया इसलिए जनता ने अपना आक्रोश जाहिर किया है, मैंने तो कोई मारपीट नहीं की। लेकिन कहा कि उनके ऊपर भी एफआईआर दर्ज की गई है,अगर ऐसा हुआ है तो वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे। आपको बता दें कि राजापुर उपतहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार की पिटाई का मामला प्रदेश में गूंज रहा है।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने मामले में नाम आने पर कहा कि जबसे नायब तहसीलदार तुषार मानिक यहां पोस्टेड हुए हैं तब से कार्यकर्ताओं और जनता की उनके खिलाफ शिकायत थी। इसकी बाबत उन्हें पहले भी जानकारी मिलती रही है।
मेरी सगी दीदी सीमा धनकी खुद अपना काम लेकर गई तो नायब तहसीलदार ने अभद्र व्यवहार किया। इसी को लेकर लोगों को गुस्सा फूटा। जैसे ही नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) चौक पर पहुंचे, जनता का आक्रोश फूट गया जो हुआ उसके बाद ही हुआ, आरोप लगाया गया है कि हमनें हाथ उठाया। आपको बता दें कि नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में सीतापुर विधायक और उनके दर्जनभर समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं विधायक की बहन की रिपोर्ट पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है।
टोप्पो ने कहा है कि जांच निष्पक्ष होगी, हम पूरा सहयोग करेंगे। जांच में ही मामला सामने आएगा कि आरोप निराधार है। वहीं विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद सीतापुर थाने के सामने दर्जनों लोग धरने पर बैठ गए हैं।