Edited By Desh Raj, Updated: 29 May, 2026 04:19 PM

सीतापुर विधायक राजकुमार टोप्पो की बहन और नायब तहसीलदार के बीच पैदा हुआ विवाद अब और बढ़ता ही जा रहा है। नायब तहसीलदार की पिटाई के विरोध में अब विधायक के खिलाफ तहसीलदारों ने मोर्चा खोल दिया
(अंबिकापुर): सीतापुर विधायक राजकुमार टोप्पो की बहन और नायब तहसीलदार के बीच पैदा हुआ विवाद अब और बढ़ता ही जा रहा है। नायब तहसीलदार की पिटाई के विरोध में अब विधायक के खिलाफ तहसीलदारों ने मोर्चा खोल दिया और कार्रवाई की मांग की है। नायब तहसीलदार की पिटाई पर छत्तीसगढ़ के 536 तहसीलदार हड़ताल पर हैं और विधायक राजकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।
हड़ताल पर चले गए तहसीलदार
नायब तहसीलदार की पिटाई से प्रशासनिक अधिकारी इतने आहत है कि विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर वो शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेशभर के 536 तहसीलदार हड़ताल पर हैं। जाहिर है इतने बडे स्तर पर हड़ताल पर गए तहसीलदारों से राजस्व विभाग का काम ठप हो गया है।
क्या है मामला
विधायक राजकुमार टोप्पो की बहन से बद्सलूकी के आरोप में सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से 27 मई की शाम को मारपीट का मामला सामने आया था। मारपीट का आरोप सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर लगा था और नायब तहसीलदार की शिकायत पर इस मामले में विधायक समेत उनके 10 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
नायब तहसीलदार के खिलाफ भी अपराध दर्ज
वहीं दूसरी ओर विधायक की बहन की रिपोर्ट पर नायब तहसीलदार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में विधायक समर्थकों ने भी Naib Tehsildar के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। विधायक के समर्थक सीतापुर थाने के सामने पहुंचे थे और विधायक के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है।
राजस्व अधिकारियों ने काली पट्टी लगाकर किया प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की सरगुजा इकाई ने नायब तहसीलदार से मारपीट का कड़ा विरोध जताया है।राजस्व अधिकारियों ने विरोध में काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है।