MP में तगड़ा कांड, BJP बूथ अध्यक्ष की बीच चौराहे पर महिला ने की चप्पल से पिटाई, गले से पकड़कर जड़े चांटे

Edited By Desh Raj, Updated: 28 Jul, 2026 10:56 PM

woman beats bjp booth president with slippers at public intersection

मध्यप्रदेश के गुना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बीजेपी नेता को सरेआम चौराहे पर पीट दिया गया। महिला ने आपा खोते हुए थप्पड़ बरसाए  और चप्पल तक से पीट डाला।

(गुना): मध्यप्रदेश के गुना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बीजेपी नेता को सरेआम चौराहे पर पीट दिया गया। महिला ने आपा खोते हुए थप्पड़ बरसाए  और चप्पल तक से पीट डाला। दरअसल शहर के तलैया मोहल्ला चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने भाजपा नेता का कॉलर पकड़कर थप्पड़ और चप्पलों से पिटाई कर दी। चौराहे पर दिन दिहाडे हुए इस वाक्ये से हर कोई दंग रह गया। हाई-वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई।  बताया जा रहा है कि जिस बीजेपी नेता की पिटाई हुई है वो वर्तमान में भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं और पूर्व में झागर मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

रिश्तेदारी में ही मामला, पैसों को लेकर है विवाद

ये विवाद रिश्तेदारी में पैसों में धोखाधड़ी करने को लेकर है।  पीड़िता संगीता सेन का आरोप है कि आरोपी चाचा बाबूलाल सेन ने साल 2017 में उसके नाम पर 5 लाख रुपए का लोन लिया था लेकिन पैसे हड़प लिए। न तो यह रकम बैंक में जमा की और न ही पीड़िता को दी।  जिस कारण बैंक वाले परेशान कर रहे हैं। संगीता का कहना है कि वह आर्थिक रुप से संपन नहीं है और मजदूरी करके परिवार चलाती है।

भाजपा बूथ अध्यक्ष बाबूलाल सेन की सरेआम पिटाई

जानकारी के मुताबिक भाजपा बूथ अध्यक्ष ने उससे उधार ली गई राशि के सबूत कागजात जला दिए और उसके साथ अभद्र व्यावहार किया। जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो तलैया मोहल्ला चौराहे पर उसने चप्पलों से पिटाई कर दी।

भाजपा नेता ने सभी आरोपों नकारे

वहीं बीच चौराहे पर पिटने वाले भाजपा नेता बाबूलाल सेन ने सभी आरोपों को नकार दिया है। बाबूलाल का कहना है कि उसने भतीजी संगीता की सिर्फ लोन दिलाने में मदद की थी, बाकी लेनदेन से उनका कोई नाता नहीं है। भतीजी उससे गलत तरीके से पैसों की मांग कर रही है। लिहाजा चौराहे पर हुए हंगामे के बाद  पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता के साथ ही महिला को थाने ले गई। लिहाजा  आगे की जांच की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!