नायब तहसीलदार को MLA की बहन से बदतमीजी पड़ी भारी,विधायक समर्थकों ने नायब तहसीलदार को रोड पर बेदम पीटा,कपड़े फाड़े

Edited By Desh Raj, Updated: 27 May, 2026 10:03 PM

major uproar over misconduct towards mla s sister

छतीसगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक तहसीलदार से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। बताया जा विधायक की चचेरी बहन से बदतमीजी करने पर  समर्थकों का गुस्सा ऐसा फूटा कि

(अंबिकापुर): छतीसगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक तहसीलदार से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। बताया जा विधायक की चचेरी बहन से बदतमीजी करने पर  समर्थकों का गुस्सा ऐसा फूटा कि नायब तहसीलदार की जमकर पिटाई की गई। बीच सड़क कपड़े तक फाड़ दिए गए। यह मामला काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन से बदतमीजी के आरोप

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से ये खबर सामने आई है। विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन से दुर्रव्यवहार करने के आरोपों पर विधायक के समर्थकों ने नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) को बुरी तरह से पीट डाला। बताया जा रहा है कि विधायक की बहन राजापुर उपतहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार से एक फाइल पर साइन कराने गई थी लेकिन आरोप है कि तहसीलदार ने कहा कि तुम होती कौन हो,  हस्ताक्षर करने के लिए कहने वाली। इस पर ही सारा मामले ने तूल पकड़ा और  तहसील से बाहर घमासान हुआ।

विधायक की चचेरी बहन सीमा का आरोप है कि उन्होंने 14 मई को तहसील में एक फाइल जमा की थी। फाइल पूरी तरह से  कंपलीट थी, लेकिन हस्ताक्षर नहीं हुए थे। नायब तहसीलदार तुषार साइन करने के लिए  बार-बार टाल रहे थे। इस सिलिसिले में वो बुधवार को उपतहसील पहुंची और नायब तहसीलदार से हस्ताक्षर करने को कहा।  लेकिन उस पर वो भड़क गए और कहा कि तुम हस्ताक्षर करने के लिए कहने वाली होती कौन हो? जाकर मैनपाट से करा लो। और तहसील से बाहर निकालने के लिए कहा।

विधायक के समर्थकों को इस बदतमीजी का पता चला तो उन्होंने नायब तहसीलदार की कार्यालय से बाहर सडक़ पर निकालकर पिटाई कर दी। इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए। मारपीट पर नायब तहसीलदार सीतापुर थाने पहुंचे। वहीं दूसरी ओर  सीतापुर थाना प्रभारी ने बताया है कि दोनों पक्षों की ओर से मामले से अवगत कराया है लेकिन दोनों ही पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। लिहाजा ये मामला काफी चर्चा बटोर रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!