गेहूं से लदी ट्रॉली बाइक पर पलटी, तीन की दर्दनाक मौत

Edited By meena, Updated: 20 May, 2026 06:16 PM

wheat laden trolley overturns onto bike three die a tragic death

मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बाइक पर पलट जाने से दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया...

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बाइक पर पलट जाने से दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि दुर्घटना मंगलवार दोपहर हनुमानगंज क्षेत्र में हुई। गेहूं मंडी जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही बाइक पर पलट गई।

दुर्घटना में बाइक सवार उमेश सिंह (40) और उनकी पत्नी रामकली सिंह (38) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक संदीप कोल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!