MP में बेहद दर्दनाक घटना, खेत की रखवाली करने गए जनपद सदस्य के पति की आकाशीय बिजली गिरने से मौत,पूरे गांव में मातम

Edited By Desh Raj, Updated: 08 May, 2026 04:50 PM

husband of janpad member dies after being struck lightning while guarding field

छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कदवां में आकाशीय बिजली गिरने से जनपद सदस्य के पति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान रामदीन उर्फ पशु डॉक्टर झगड़ा रैकवार (60) निवासी कदवां के रूप में हुई है।

छतरपुर( राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कदवां में आकाशीय बिजली गिरने से जनपद सदस्य के पति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान रामदीन उर्फ पशु डॉक्टर झगड़ा रैकवार (60) निवासी कदवां के रूप में हुई है। वे बरेठी वार्ड की जनपद सदस्य के पति बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक रामदीन रैकवार गुरुवार देर रात अपने खेत और कुएं पर मूंग की फसल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया। तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई और कुछ ही देर में आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से रामदीन गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों को जब घटना की जानकारी लगी तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना भगवां थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बड़ामलहरा भेजा गया।

ग्रामीणों के अनुसार रामदीन रैकवार गांव में पशु उपचार और सामाजिक व्यवहार के कारण काफी पहचान रखते थे। लोग उन्हें “पशु डॉक्टर” के नाम से जानते थे। अचानक हुई इस घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं। शुक्रवार सुबह जैसे ही मौत की खबर फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर, मौसम विभाग द्वारा लगातार खराब मौसम और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और खेतों में जाने से बचने की अपील की है। खासकर किसानों को बारिश और बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!