Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Apr, 2026 10:06 AM

MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बारातियों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में 5 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस...
MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बारातियों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में 5 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नर्मदापुरम के माखननगर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां शनिवार देर रात आचलखेड़ा गांव के पास बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर सामने चल रही ट्राली में पीछे से जा घुसी। घटना इतनी भयानक थी कार सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि सात अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। कार के परखच्चे उड़े है। बताया गया कि सभी मृतक देर रात बुधनी से बारात से वापस लौट रहे थे। इसी बीच उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कड़ी मशक्कत के बाद कार में से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों की पहचान माखन नगर के महेंद्रवाढ़ी ग्राम निवासी के रूप में हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। शादी की खुशीयां मातम में बदली है।