Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Apr, 2026 11:09 AM

मुरैना (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक मिनी ट्रक के 'हाइटेंशन' तार के संपर्क में आने से उसमें करंट फैल गया और इसकी चपेट में आने से दो युवकों (मजदूरों) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोगों ने चलते वाहन से कूदकर जान बचाई।

जानकारी के अनुसार यह घटना मताबसैया थाना क्षेत्र के चंदूपुरा गांव में हुई। जहां निवासी गब्बर सिंह गुर्जर के घर एक वैवाहिक कार्यक्रम है। एक ठेकेदार मिनी ट्रक से आगरा से मजदूरों को कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में गांव के खेतों के पास से गुजरते समय वाहन हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। हादसे में विक्की जाटव (18) और आलोक नाई (24) की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार आठ अन्य मजदूर बिजली का झटका लगते ही वाहन से नीचे कूद गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।