Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Sep, 2026 04:27 PM

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 23 साल की युवती के साथ होटल में दुष्कर्म हुआ। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद शादी करने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही पीड़िता को सोशल मीडिया...
इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 23 साल की युवती के साथ होटल में दुष्कर्म हुआ। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद शादी करने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही पीड़िता को सोशल मीडिया और मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला छोटी ग्वालटोली इलाके का है। जहां स्थित एक होटल में 23 वर्षीय युवती से रेप किया गया है। आरोप है कि बदनावर निवासी अमित पीमाल नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती और शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। करीब 1.5 साल तक युवती का शारीरिक शौषण किया गया। इसके बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने साफ-साफ इंकार कर दिया। उसके बार-बार फोन करने पर सोशल मीडिया और मोबाइल पर भी ब्लॉक कर दिया।
युवती ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिससे परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता ने परिजनों समेत छोटी ग्वालटोली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमित पीमाल निवासी मुखर्जी मार्ग, बदनावर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।