एमपी में भीषण हादसाः 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, वाहन ने कुचल डाला; मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Apr, 2026 02:59 PM

horrific accident in mp 24 year old man dies tragically

भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर भीषण हादसा हुआ है। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि चालक मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर भीषण हादसा हुआ है। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि चालक मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अटेर रोड स्थित उदोतगढ़ गांव निवासी सुग्रीव धानुक किसी निजी कार्य से बाइक से भिण्ड आ रहा था। जैसे ही वह भारौली तिराहे के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी वाहन की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!