बड़ा हादसाः मध्यप्रदेश से जा रहा ट्रक बना काल ! कार और जीप को मारी टक्कर, हुई 11 मौतें; मच गई चीख-पुकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Apr, 2026 10:36 AM

major accident truck traveling from madhya pradesh becomes fatal

एमपी डेस्कः इस समय एक बड़ी ही दुखद घटना सामने आई है। जहां मध्यप्रदेश से जा रहा चने से लदा ट्रक काल बना है। अनियंत्रित ट्रक ने कार और जीप को टक्कर मारी। दोनों वाहनों में आग लग गई। करीब 11 लोगों की मौत की सूचना मिली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में...

एमपी डेस्कः इस समय एक बड़ी ही दुखद घटना सामने आई है। जहां मध्यप्रदेश से जा रहा चने से लदा ट्रक काल बना है। अनियंत्रित ट्रक ने कार और जीप को टक्कर मारी। दोनों वाहनों में आग लग गई। करीब 11 लोगों की मौत की सूचना मिली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है।

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र स्थित ड्रमंडगंज पहाड़ी इलाके में हुई है। जहां बुधवार रात करीब 8: 30 बजे मध्यप्रदेश से आ रहा चने से लदा ट्रक बड़का मोड़ की पहाड़ी की तेज ढलान पर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया और उसने पहले एक जीप को, उसके बाद आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे कार और जीप दोनों में आग लग गई। घटना इतनी भयानक थी कि कारों में सवार लोगों को बाहर निकलने का समय नहीं मिल पाया और सभी जिंदा जल गए।

तीन मध्यप्रदेश के लोगों की भी मौत
मृतकों में प्रियंका सिंह (42), कार्तिकेय सिंह (19), पीयूष सिंह (15), पंकज सिंह (40), बीना सिंह (47), वंदना सिंह (43), शिव सिंह (चार), सोनम सिंह (नौ), विष्णु सिंह (चार), विकास शर्मा (32) और जयप्रकाश (28) शामिल हैं। हादसे में ट्रक चालक की भी मौत हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 11 मृतकों में से सात मिर्जापुर के, तीन मध्यप्रदेश के और एक सोनभद्र का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, शव इतनी बुरी तरह झुलस गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। देर रात जब परिजन पहुंचे, तब उनकी शिनाख्त हो सकी। उसने बताया कि दुर्घटना के बाद दो कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन दल को इसे काबू करने में दो घंटे से अधिक समय लगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!