ट्रक बना काल ! दो मासूम बच्चियों को कुचल डाला, खौफनाक मंजर देख दहले लोग; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Apr, 2026 04:42 PM

a truck crushed two innocent girls terrifying people

खरगोनः मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक मिनी ट्रक की टक्कर से दुपहिया वाहन पर सवार दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। एसडीओपी अर्चना रावत के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब खंडवा जिले के मोरटक्का माफी और एखण्डा निवासी दो...

खरगोनः मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक मिनी ट्रक की टक्कर से दुपहिया वाहन पर सवार दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। एसडीओपी अर्चना रावत के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब खंडवा जिले के मोरटक्का माफी और एखण्डा निवासी दो साढ़ू भाई अपने परिवार के साथ सेमरला में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद योगेश, उसकी पत्नी और दोनों बच्चियां सड़क पर गिर गए, जिसमें पांच वर्षीय सृष्टि और तीन वर्षीय भूमिका ट्रक की चपेट में आ गईं। सृष्टि की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भूमिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां से इंदौर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मिनी ट्रक जब्त कर लिया है। दुर्घटना में घायल दंपति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!