भाजपा नेता ने की आत्महत्या ! श्मशान घाट के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप

Edited By meena, Updated: 08 May, 2026 09:20 PM

bjp leader commits suicide body found hanging in crematorium store room create

छत्तीसगढ़ के बलोदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा पार्षद प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष भोला वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली...

डेस्क: छत्तीसगढ़ के बलोदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा पार्षद प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष भोला वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं।

जानकारी के मुताबिक, भोला वर्मा का शव श्मशान घाट स्थित स्टोर रूम में टेंट बांधने वाली रस्सी से लटका मिला। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव को फंदे पर लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान भोला वर्मा के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि भोला वर्मा गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से निकले थे। वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे तथा अक्सर लोगों से मिलने-जुलने बाहर जाते थे, इसलिए शुरुआती समय में परिवार को कोई आशंका नहीं हुई। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। इस घटना के बाद पलारी और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गहरा दुख देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!