भाजपा समर्थक और पूर्व उपसरपंच ने की आत्म*हत्या, फंदे पर लटका मिला शव; मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Jun, 2026 01:30 PM

bjp supporter and former deputy sarpanch commits

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर (50) ने कथित रूप से मंदिर परिसर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव मंगलवार सुबह गांव के एक मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला।...

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर (50) ने कथित रूप से मंदिर परिसर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव मंगलवार सुबह गांव के एक मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना उतई थाना क्षेत्र के सेलूद गांव की है। मृतक तारेंद्र बंछोर भाजपा से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता थे तथा पूर्व में उपसरपंच का दायित्व भी निभा चुके थे। उन्हें सांसद विजय बघेल का समर्थक माना जाता था। ग्रामीणों ने सुबह बाजार चौक स्थित चारबांधा तालाब के समीप मंदिर परिसर में चंपा के पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार जिस मंदिर परिसर में यह घटना हुई, उसके निर्माण में तारेंद्र बंछोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। बताया जाता है कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मंदिर का निर्माण कराया था तथा परिसर में चंपा का पेड़ भी लगाया था, जिस पर उनका शव मिला। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व तारेंद्र की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर वे घर लौट आए थे। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उतई पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों से पूछताछ कर विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!