Edited By meena, Updated: 19 Jun, 2026 02:07 PM

रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित पदमधर कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने लालता सदन पहुंचकर जांच शुरू की...
रीवा (गोविंद सिंह) : रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित पदमधर कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने लालता सदन पहुंचकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार ईडी के 4 से 5 सदस्यीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम कृष्णकांत सोहगौरा और सौरभ सोहगौरा के निवास पर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, कृष्णकांत सोहगौरा रीवा के चर्चित ठेकेदारों में शामिल हैं। उन्हें भाजपा नेता प्रदीप सोहगौरा का भाई बताया जा रहा है। ईडी की कार्रवाई की खबर फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटने लगी और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

हालांकि अभी तक ईडी की ओर से कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। टीम घर के भीतर दस्तावेजों की जांच और आवश्यक जानकारी एकत्र करने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। ईडी की जांच को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारणों का खुलासा हो सकेगा।