Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Jun, 2026 04:41 PM

धमतरीः छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां कुरूद थाना में पदस्थ एक आरक्षक को निलंबित किया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने ट्रक चालक के साथ मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले में पुलिस अधीक्षक ने...
धमतरीः छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां कुरूद थाना में पदस्थ एक आरक्षक को निलंबित किया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने ट्रक चालक के साथ मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई की है। आरोपी आरक्षक पवन बर्मन को निलंबित किया। एसपी की कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। यहां स्थित मारौद टोल प्लाजा के पास आरक्षक पवन बर्मन ने एक ट्रक चालक के साथ जमकर मारपीट की गई। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, जिस पर धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को सस्पेंड कर दिया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारपीट किन परिस्थितियों में हुई और इसकी वजह क्या थी।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि धमतरी जिले में हाल के दिनों में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिससे आम लोगों के बीच पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।