एमपी में SP का बड़ा एक्शन! टीआई को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, लगा गंभीर आरोप; मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Jun, 2026 02:24 PM

major action by sp in mp ti suspended with immediate effect over serious

मुरैनाः मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार को ड्यूटी में कथित लापरवाही के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने यह...

मुरैनाः मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार को ड्यूटी में कथित लापरवाही के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने यह कार्रवाई अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पाने, जुआ फड़ों के विरुद्ध अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने तथा प्रशासनिक अधिकारियों को पर्याप्त सहयोग नहीं देने संबंधी शिकायतों के आधार पर की है। 

सूत्रों के मुताबिक, जिले में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके बावजूद सबलगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई का स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। हाल के दिनों में शहर के भीतर अवैध रेत परिवहन करते वाहनों के वीडियो सामने आए थे। इसके अलावा सबलगढ़ किले और सबलगढ़ मेले में खुलेआम जुआ खेले जाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे। इन मामलों में स्थानीय पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। 

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि थाना प्रभारी राजकुमारी परमार को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच पूरी होने तक उन्हें पुलिस लाइन से संबद्ध रखा जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई को जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!