Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jun, 2026 06:19 PM

CG Desk: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां एक पटवारी रविंद्र कश्यप को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। फर्जी नामांतरण और पैतृक जमीन से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई...
CG Desk: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां एक पटवारी रविंद्र कश्यप को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। फर्जी नामांतरण और पैतृक जमीन से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है।
दरअसल, शिकायतकर्ता सावन सिंह और तीन अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि भू-माफियाओं ने उनकी पैतृक संपत्ति का फर्जी फौती नामांतरण किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज करा दिया। साथ ही जमीन की रजिस्ट्री कराकर इसे बेचने का प्रयास किया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने संलिप्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शूरू कर दी। वहीं, कलेक्टर के निर्देश पर जब इस मामले की प्रारंभिक जांच की गई, तो प्रथम दृष्टया पटवारी रविन्द्र कश्यप की भूमिका बेहद संदिग्ध पाई गई।

मामले में पटवारी की कार्यशैली में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। मुख्यालय एसडीएम ने जारी आदेश के तहत पटवारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन की इस अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय मरवाही नियत किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।