अचानक अस्पताल पहुंच गई कलेक्टर मैडम! लापरवाह नर्सों पर फौरन लिया एक्शन, मची अफरा तफरी

Edited By meena, Updated: 28 May, 2026 04:05 PM

collector ruchika chauhan inspected the hospital

कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार देर रात मुरार स्थित जच्चा खाना अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और भर्ती महिलाओं से बातचीत कर उपचार...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार देर रात मुरार स्थित जच्चा खाना अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और भर्ती महिलाओं से बातचीत कर उपचार, सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार की जानकारी ली।

PunjabKesari

कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समय पर उपचार और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक और एक स्टाफ नर्स की लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

PunjabKesari

उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!