अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे रीवा कलेक्टर, जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं, फौरन दिए समाधान के आदेश

Edited By meena, Updated: 09 May, 2026 01:20 PM

rewa collector narendra kumar suryavanshi visited sakarwat village in rewa

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी शुक्रवार की देर शाम अचानक सकरवट गांव पहुंचे। जहां कोई वीआईपी तामझाम नहीं, कोई ऊंचा मंच नहीं, कलेक्टर सीधे जमीन पर ग्रामीणों के बीच बैठ गए...

रीवा (गोविंद सिंह) : कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी शुक्रवार की देर शाम अचानक सकरवट गांव पहुंचे। जहां कोई वीआईपी तामझाम नहीं, कोई ऊंचा मंच नहीं, कलेक्टर सीधे जमीन पर ग्रामीणों के बीच बैठ गए। जहां उन्होंने ग्राम चौपाल लगाई, तथा जमीन में बैठकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। ग्रामवासियों ने भी बड़े ही आदर भाव से, कलेक्टर को एक-एक कर गांव की समस्याएं बताईं। जिनका कलेक्टर ने समाधान कर निराकरण करने का आश्वासन दिया।

PunjabKesari

इस अवसर पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्रामीणों से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की, जानकारी लेने व जमीनी हकीकत को परखने के लिए सीधे संवाद करने मैं आपके गांव आया हूं। आप बेहिचक अपनी सभी समस्याएं बता सकते हैं, ताकि गांव में संचालित विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों का समुचित ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जा सके और लोगों को इनका लाभ मिल सके। ग्राम चौपाल कार्यक्रम में सकरवट के रहवासियों ने गांव में सड़क की समुचित व्यवस्था न होने की ओर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया।

PunjabKesari

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में सड़कों को दर्ज कराया जाए साथ ही सुमेदा तक सड़क निर्माण करा दिया जाए। उन्होंने गांव की मुख्य सड़क को खोदकर अवरोध पैदा करने के कारण हो रही समस्याओं की ओर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा गांव की और कई समस्याएं थी जिसको लेकर ग्रामीणों ने उनके समाधान को लेकर कलेक्टर से चर्चा की।

ग्रामवासियों ने ट्रांसफार्मर का सुधार कराने, बनकुइयां बांध का सुधार कराने तथा खेल मैदान के लिए भूमि उपलब्धता की मांग भी रखी। गांव वासियों ने आंगनवाड़ी के नियमित नहीं खुलने की भी बात कलेक्टर से कही तथा गांव में दो अन्य आंगनवाड़ी केन्द्र खोले जाने की मांग की।

PunjabKesari

ग्रामवासियों ने गांव में पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध कलेक्टर से किया। कलेक्टर ने ग्रामवासियों को आश्वस्त करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी के नियमित संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की उपस्थिति नियमित करें। तथा आशा कार्यकर्ता भी अपना कार्य ठीक ढंग से करें। उन्होंने विद्यालय में शौचालय का सुधार कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिए। ग्राम चौपाल में कलेक्टर ने स्थानीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र से मध्यान्ह भोजन प्राप्त होने तथा कक्षाओं के नियमित संचालन की बात पूछी। विद्यार्थी ने बेहिचक कलेक्टर के सवालों का जवाब दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!