MP में एक साथ 10 पटवारियों पर गिरी गाज! महिला पटवारी भी निलंबित, कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Jun, 2026 10:06 AM

ten patwaris in madhya pradesh have been

मुरैनाः मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में फार्मर आईडी एवं बैकेट संबंधी कार्यों में लापरवाही और अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर प्रशासन ने 10 पटवारियों की दो-दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी है, जबकि एक महिला पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।

मुरैनाः मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में फार्मर आईडी एवं बैकेट संबंधी कार्यों में लापरवाही और अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर प्रशासन ने 10 पटवारियों की दो-दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी है, जबकि एक महिला पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बी.एस. कुशवाह ने ग्रामीण क्षेत्रों में फार्मर आईडी एवं बैकेट कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई पटवारियों के कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, जिसके बाद उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। जिन पटवारियों की दो-दो वेतन वृद्धि रोकी गई है, उनमें कौशलेन्द्र गुर्जर (मैथाना), सतेन्द्र यादव (नायकपुरा), गीताराम पाल (मृगपुरा), अरविन्द सिकरवार (किशनपुर), विपिन कुमार शर्मा (बिजौलीपुरा), संदीप राजपूत (रिठौराखुर्द), संजू मुदगल (मसूदपुर), शिल्पा कुरैशी (जगतपुर), शैलेन्द्र सिंह (हांसई मेवदा) और जोगेन्द्र सिंह उमरिया (सुरजनपुर) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त तहसील बामौर की पटवारी सहदेवी शाक्य, हल्का बमरौली को फार्मर आईडी एवं बैकेट कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!