MP में 5000 रुपए रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन के नामांतरण के लिए मांगी थी घूस; लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Jun, 2026 04:14 PM

patwari arrested in mp for accepting a bribe of 5 000 for land transfer

नरसिंहपुरः मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक पटवारी को उसके प्राइवेट ऑफिस में 5000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि जमीन के नामांतरण के लिए पटवारी ने घूस मांगी थी।

नरसिंहपुरः मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक पटवारी को उसके प्राइवेट ऑफिस में 5000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि जमीन के नामांतरण के लिए पटवारी ने घूस मांगी थी।

जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार पुत्र बलराम सिंह निवासी पड़रिया पोस्ट गजे तहसील गोटेगांव ने जबलपुर लोकायुक्त को शिकायत सौंपी गई थी। जिसमें बताया गया कि हल्का पटवारी घनश्याम गढ़वाल ने जमीन के नामांतरण के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। लेकिन, बलराम सिंह उसे  रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसीलिए शिकायत आवेदक ने सीधा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को की गई। जिसमें बताया कि उसकी मां ममता देवी ने गोटेगांव के मुआर गांव में 29 अप्रैल 2026 को 7 एकड़ जमीन खरीदी थी।

इस जमीन के नामांतरण के लिए पटवारी घनश्याम गढ़वाल 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। लोकायुक्त की टीम ने मामले की जांच की। जिसमें सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप बिछाया गया। टीम की योजना के तहत जैसे ही पटवारी ने शिकायतकर्ता से 5000 रुपए की रिश्वत ली। आरोपी घनश्याम गढ़वाल पटवारी हल्का नंबर 41 ग्राम मुरदई को रंगे हाथ पकड़ा गया। साथ ही आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया रहा है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!