5 हजार रुपये रिश्वत लेते अफसर को दबोचा, लोकायुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 May, 2026 10:28 AM

lokayukta team takes action against officer caught

रायसेनः मध्यप्रदेश में रायसेन जिले में भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अफसर को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार वनरेंजर बेगमगंज के रेंजर अरविंद अहिरवार ने करीब 6 माह पुराने मामले को...

रायसेनः मध्यप्रदेश में रायसेन जिले में भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अफसर को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार वनरेंजर बेगमगंज के रेंजर अरविंद अहिरवार ने करीब 6 माह पुराने मामले को सुलझाने के एवज में फरियादी शकील पठान से रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन कराया और कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार शाम को फरियादी ने बेगमगंज क्षेत्र में आरोपी को 5 हजार रुपये की रिश्वत राशि सौंपी। इसी दौरान पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली गई।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आरोपी ने प्रारंभ में 10 हजार रुपये की मांग की थी, बाद में 5 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। आज पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये दिए जा रहे थे। पंवार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!