30 हजार की रिश्वत लेते SDM कार्यालय में पकड़ा गया बाबू, EOW टीम की रेड से मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 May, 2026 05:09 PM

a clerk was caught accepting a bribe of rs 30 000 in the

नरसिंहपुरः मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भष्टाचार के खिलाफ ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां स्थित तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू सौरभ यादव को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सौरभ यादव ने...

नरसिंहपुरः मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भष्टाचार के खिलाफ ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां स्थित तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू सौरभ यादव को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सौरभ यादव ने आवेदक से कॉलोनी टीएनसी के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

दरअसल, मामले में आवेदक संजय राय ने ईओडब्ल्यू मुख्यालय जबलपुर में शिकायत की थी। बताया गया कि उन्होंने अपनी कॉलोनी की टीएनसी के लिए आवेदन किया हुआ था। वहीं, टीएनसी से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने के लिए बाबू सौरभ यादव ने रिश्वत की मांग की। लेकिन, वह बाबू को रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसीलिए ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में जांच के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। गुरुवार को जैसे ही आवेदक संजय राय ने रिश्वत की रकम बाबू सौरभ यादव को सौंपी, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाबू सौरभ यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, ईओडब्ल्यू की टीम आरोपी बाबू से पूछताछ कर रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!