कलेक्टर का बड़ा एक्शनः 45 हजार रुपए की रिश्वत लेने पर पटवारी निलंबित, Video हुआ था वायरल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 May, 2026 10:36 AM

collector takes major action patwari suspended for

छत्तीसगढ़: राज्य के दुर्ग में रिश्वतखोरी मामले में कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पटवारी ने एक बुजुर्ग महिला से 45 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। रिश्वतखोरी का यह वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने...

छत्तीसगढ़: राज्य के दुर्ग में रिश्वतखोरी मामले में कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पटवारी ने एक बुजुर्ग महिला से 45 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। रिश्वतखोरी का यह वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने के निर्देश पर अहिवारा पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि पटवारी ने भूमि बंटवारे के नाम पर बुजुर्ग महिला से रिश्वत ली थी।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के निर्देश पर भिलाई तीन अनुविभागीय अधिकारी ने तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी लेकेश्वर सिंह ठोकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दरअसल, लेकेश्वर सिंह ठोकर पटवारी ने भूमि बंटवारे के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से रिश्वत ली थी। महिला का आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी पटवारी ने काम नहीं किया। जिसके बाद पीड़िता ने रिश्वतखोर पटवारी का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। जोकि तेजी से वायरल कर हो गया। रिश्वतखोरी का यह वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
 
मामले में जिला प्रशासन ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच की जिम्मेदारी तहसील स्तर पर अधिकारियों को सौंपी गई। जांच के दौरान संबंधित भूमिस्वामी, पक्षकार और हल्का पटवारी के बयान दर्ज किए गए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने पटावारी को निलंबत किया है।   वहीं, पटवारी ने अपने बचाव में यह भी बताया कि वह वेतन मिलने के बाद राशि लौटाने वाला था।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!