पुलिस की वर्दी पर दाग! ₹200 की रिश्वत लेते SI और 307 आरोपी संग कॉन्स्टेबल का VIDEO वायरल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 May, 2026 04:11 PM

a stain on the police uniform of a si accepting a bribe of

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में से दो अलग-अलग चौंकाने वाले मामले सामने आया है। जहां एक तरफ ट्रैफिक एसआई 200 रुपए की रिश्वत लेता दिखाई दिया। जबकि दूसरा मामला एक पुलिस कॉन्स्टेबल से जुड़ा हुआ है। जो धारा 307 के आरोपी के साथ हाथ मिलाता नजर आ रहा है।...

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में से दो अलग-अलग चौंकाने वाले मामले सामने आया है। जहां एक तरफ ट्रैफिक एसआई 200 रुपए की रिश्वत लेता दिखाई दिया। जबकि दूसरा मामला एक पुलिस कॉन्स्टेबल से जुड़ा हुआ है। जो धारा 307 के आरोपी के साथ हाथ मिलाता नजर आ रहा है। दोनों घटनाओं का वीडियो सामने आ चुका है। विभाग ने रिश्वतखोरी के आरोप में ट्रैफिक एसआई को लाइन अटैच कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग पुलिस के ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर महेश्वर देवांगन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एसआई युवक से चालान के बदले 200 रूपए  लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने मामले में तुरंत कार्रवाई की गई। सब इंस्पेक्टर महेश्वर देवांगन को लाइन अटैच कर दिया गया है।  ट्रैफिक टीआई टीडी चंद्रा ने कहा कि रिश्वत का वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक एसआई के खिलाफ कार्रवाई की गई है।  

वहीं, दूसरा मामला पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने का बताया गया है। यहां छावनी थाना में तैनात कॉन्स्टेबल प्रमोद साहू एक युवक से हाथ मिलाते दिखाई दे रहे हैं। युवक का नाम बाबू खान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाबू खान के खिलाफ जामुल थाना में धारा 307 के तहत मामला दर्ज है।

वह, फिलहाल जमानत पर बाहर है और पहले भी जेल जा चुका है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है। इन दोनों मामलों की वीडियो चर्चा का विषय बनी है। साथ ही पुलिस प्रशासन एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!