टीआई की गुंडई का वीडियो वायरल, बीच बाजार व्यापारी को जड़ा थप्पड़, गाली देते हुए कहा - अभी तो थाने ले जाकर भी मारूंगा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 May, 2026 03:33 PM

of ti s hooliganism goes viral he slaps a trader in the middle of the ma

छत्तीसगढ़ः प्रदेश के धमतरी जिले में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस नाके पर एक व्यापारी के गाड़ी नहीं रोकने पर टीआई आग बबूला हो उठा। सूत्रों के मुताबिक टीआई ने भरे बाजार में व्यापारी को थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही गाली-गलौज और वर्दी का...

छत्तीसगढ़ः प्रदेश के धमतरी जिले में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस नाके पर एक व्यापारी के गाड़ी नहीं रोकने पर टीआई आग बबूला हो उठा। सूत्रों के मुताबिक टीआई ने भरे बाजार में व्यापारी को थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही गाली-गलौज और वर्दी का रोब दिखाते हुए डराया-धमकाया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना धमतरी जिले के बोराई थाना क्षेत्र में हुई है। जहां बाजार में एक टीआई के द्वारा व्यापारी शब्बीर मेमन को थप्पड़ जड़ा गया। मौके पर मौजूद लोगों में किसी ने घटना का पूरा वीडियो बनाया। इसके बाद पुलिस की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया है। वीडियो में टीआई नरेंद्र सिंह व्यापारी को सरेआम थप्पड़ मारते हुए दिखाई दिए है। साथ ही व्यक्ति को थाने ले जाकर मारूंगा कहकर डराया गया।  

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह शुक्रवार को बोराई के साप्ताहिक बाजार में जा रहा था। इस दौरान बोराई नाके पर पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया था। लेकिन बाजार पहुंचने में देरी होने के कारण वह गाड़ी नहीं रोक पाया। इसके बाद टीआई ने उसे बीच बाजार में रोककर थप्पड़ मार दिया। शब्बीर का आरोप है कि नाके पर एंट्री फीस के नाम पर गाड़ियां रोकी जाती हैं।

वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद टीआई व्यापारी को थप्पड़ मारने से मुकर गया है। वहीं, एडिशनल एएसपी शैलेंद्र पांडे ने कहा कि व्यापारी की तरफ से थाने में इसकी शिकायत नहीं की गई है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!