MP का गुंडा सरपंच, सड़क गुणवत्ता पर सवाल पूछा तो ग्रामीण को पत्थर लेकर मारने दौड़ा,वीडियो में कैद

Edited By Desh Raj, Updated: 19 Apr, 2026 10:58 PM

sarpanch chases villager with a stone after being questioned about road quality

जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खड्डा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया।  सरपंच द्वारा पत्थर लेकर ग्रामीण को दौड़ाने

शहडोल (कैलाश लालवानी): जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खड्डा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया।  सरपंच द्वारा पत्थर लेकर ग्रामीण को दौड़ाने की पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है...

सरपंच संतोष कोल हुए आपे से बाहर

जनपद पंचायत ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम पंचायत खड्डा के इमली टोला से करीब 300 मीटर  दांडीटोला पहुंच मार्ग लंबी ग्रेवल पीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।  मौके पर सरपंच संतोष कोल खुद मौजूद रहकर निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे थे।  इसी दौरान गांव के ही संदीप पटेल ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए। संदीप पटेल ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए सरपंच से पूछा कि क्या सड़क निर्माण में तीन-एक के अनुपात से मसाला डाला जा रहा है, और क्या गुणवत्ता के मानकों का पालन हो रहा है।

ग्रामीण के सवाल और वीडियो रिकॉर्डिंग से सरपंच संतोष कोल नाराज हो गए,देखते ही देखते वे आगबबूला हो उठे और पास में पड़ा पत्थर उठाकर संदीप पटेल को मारने के लिए दौड़ पड़े, साथ ही बार-बार वीडियो बंद करने की धमकी भी देते रहे थे, यह पूरी घटना संदीप पटेल के मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है....लिहाजा  सरपंच के इस व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं और ये वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!