Edited By Desh Raj, Updated: 22 Apr, 2026 11:32 PM

मध्यप्रदेश के जिला इंदौर से मानवता को कलंकित कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जिस पति पर पत्नी की रक्षा और ईज्जत की जिम्मेवारी होती है उसने ही घिनौना कांड कर दिया औऱ सनसनी फैला दी ।
(इंदौर): मध्यप्रदेश के जिला इंदौर से मानवता को कलंकित कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जिस पति पर पत्नी की रक्षा और ईज्जत की जिम्मेवारी होती है उसने ही घिनौना कांड कर दिया औऱ सनसनी फैला दी । यहां हैवान पति ने दूसरी पत्नी और सास के साथ मिलकर हैवानियत की हदें कार करते हुए अपनी पहली पत्नी के बाल काटे और फिर उसे नग्न कर दिया। यहीं नही फिर पत्नी का वीडियो बनाकर संगीन अपराध कर डाला।
घटना मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरखोदरा की
जानकारी के मुताबिक शर्मसार कर देने वाली यह वारदात मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरखोदरा की है। एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी और सास के साथ मिलकर पहली पत्नी का वीडियो बनाया। पहले तो आरोपियों ने महिला के सिर के बाल काटे,फिर उसे नंगा करके ईज्जत को तार-तार कर दिया। मोबाइल से अपनी ही पत्नी का निवस्त्र करके वीडियो बनाया और अब उसे वायरल कर दिया है।
पहली पत्नी के होते हुए की आरोपी ने दूसरी शादी
आरोपी पति का नाम राजेश कटारे है, जिसने पहली पत्नी के होने के बाद भी दूसरी शादी कर ली है। दूसरी पत्नी को रखने के बाद पति पहली पत्नी पर अत्याचार करने लगा। इस प्रताड़ना में दूसरी पत्नी और उसकी मां भी अत्याचार करने से बाज नही आई। वो भी पहली पत्नी के साथ मारपीट करने लगी। लेकिन 8 जनवरी को तब हद हो गई जब पति उसकी दूसरी पत्नी और सास ने मिलकर पहले पहले तो बेरहम मारपीट की फिर पीड़ित पत्नी को निर्वस्त्र कर दिया और वीडियो बना लिया।
पहले डर के मारे दबा रहा मामला
पीड़ित पत्नी ने पति के कारनामे की जानकारी मायके में अपनी मां और भाई को दी। पहले डर के चलते मामला सामने नहीं आ सका लेकिन मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी पति ने पत्नी का वीडियो पीड़िता के भाई को भेज दिया। वीडियो को देखने के बाद भाई गुस्से से भर गया और पुलिस थाने पहुंचा । लिहाजा पुलिस ने आरोपी पति और इस कृत्य में साथ देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया ।आरोपी पति को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा है। फिलहाल इस कृत्य ने इंदौर जिले को हिला दिया है कि कोई पति इतना भी हैवान बन सकता है।