Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Apr, 2026 03:46 PM

मध्य प्रदेश के इंदौर के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी पुनीत भट्ट के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और दहेज में एक करोड़ रुपये नकद और फॉर्च्यूनर कार की मांग की जा रही थी।
दरअसल, पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी पुजारी पुनीत भट्ट शादी के बाद से ही लगातार दबाव बना रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने पहले जनसुनवाई में आवेदन लिया, फिर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।