Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Apr, 2026 10:53 AM

बालाघाटः एमपी में बालाघाट के एसपी आदित्य मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों और थाना क्षेत्रों में गंभीर अपराधों पर चर्चा के लिए एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। बैठक में कई अधिकारी की अनुशासनहीनता सामने आई।...
बालाघाटः एमपी में बालाघाट के एसपी आदित्य मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों और थाना क्षेत्रों में गंभीर अपराधों पर चर्चा के लिए एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। बैठक में कई अधिकारी की अनुशासनहीनता सामने आई। जिस पर सख्त रूख अपनाते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया है। जबकि तीन अधिकारियों को लाइन अटैच किया गया है। बता दें कि समीक्षा के दौरान एएसआई पान चबा रहा था। जबकि एक अन्य हंसी-ठिठोली करता दिखा।
दरअसल, एसपी आदित्य मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों और जिले में अपराधों पर चर्चा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस बुलाई। बैठक में जिलेभर के थाना प्रभारी व अन्य वरिष्ठ पुलिसकर्मी शामिल हुए। वहीं, समीक्षा के दौरान एएसआइ रामकिशोर राहंगडाले हंसी-ठिठोली करते दिखे। कटंगी थाना के एक अन्य एएसआई पेंढारीलाल अहाके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पान चबाते रहे। आरक्षक शैलेष की अनुशासनहीनता भी सामने आई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इन्हें सस्पेंड किया है। बताया गया कि एसपी ने जवाब मांगा तो एएसआई संतोषजनक उत्तर भी नहीं दे पाए।
वहीं, बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन पर आईं शिकायतों की समीक्षा में तीन टीआई की लापरवाही भी सामने आई। एसपी आदित्य मिश्रा ने तीनों टीआई को लाइन अटैच कर दिया। सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाली टीआई कामेश कुमार धुमकेती, ग्रामीण टीआइ अमित अग्रवाल और रामपायली टीआइ दिलीप मौर्य को लाइन अटैच किया गया है। एसपी के इस बड़ी कार्रवाई से महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।