जनपद अध्यक्ष पति की गुंडई! जमीन कब्जाने और मारपीट के गंभीर आरोप, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर SP ऑफिस पहुंचे ग्रामीण

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Apr, 2026 12:36 PM

the district president s husband faces serious allegations of land grabbing and

सागर (देवेंद्र कश्यप): एमपी के सागर जिले में चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां जिला अध्यक्ष पति पर ग्राम सरेड़ी में जमीन कब्जाने और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। इसके चलते पीड़ित ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर एसपी ऑफिस पहुंचे है। संबंधित मामले में...

सागर (देवेंद्र कश्यप): एमपी के सागर जिले में चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां जिला अध्यक्ष पति पर ग्राम सरेड़ी में जमीन कब्जाने और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। इसके चलते पीड़ित ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर एसपी ऑफिस पहुंचे है। संबंधित मामले में ज्ञापन सौंपा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम सागर जिले के ग्राम सरेड़ी का है। ग्रामीणों का आरोप है कि 15 अप्रैल की रात जब वे अपनी जमीन पर पिलाऊ (खेती कार्य) करने जा रहे थे, तभी पृथ्वी सिंह ठाकुर (जनपद अध्यक्ष पति) अपने 6-7 साथियों के साथ पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उन्होंने बहेरिया थाने में शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके विरोध स्वरूप बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एसपी और कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

यहां उन्होंने एसपी के नाम गोपालगंज थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सरेड़ी में उनकी पैतृक कृषि भूमि है, जिस पर पिछले करीब डेढ़ साल से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। गरामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से  कब्जा की गई जमीन वापस दिलाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!