शादी के बाद टूटा भरोसा! पति ने पत्नी के न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर किए वायरल

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Apr, 2026 06:16 PM

shocking case wife s intimate allegedly shared online by husband

मध्य प्रदेश के सागर जिले में दहेज प्रताड़ना और निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का एक गंभीर मामला सामने आया है।

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में दहेज प्रताड़ना और निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न और डिजिटल अपराध के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसके निजी फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। साथ ही उस पर 50 हजार रुपये नकद और बाइक की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता रहा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी 30 अप्रैल 2025 को बीना की गल्ला मंडी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत संपन्न हुई थी। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर विवाद बढ़ता गया।

पीड़िता की मां ने भी आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और दामाद पैसों व वाहन की मांग करता रहा। परिवार ने कुछ आर्थिक सहायता भी दी, लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न नहीं रुका।

मामले में नया मोड़ तब आया जब पीड़िता को अपने देवर के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उसने वीडियो देखे और अपने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद उसे ससुराल से वापस लाया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी की नजर पीड़िता की नाबालिग बहन पर भी थी और उसे बहलाने-फुसलाने की कोशिश की गई थी।

भानगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। यह मामला एक बार फिर दहेज प्रताड़ना और डिजिटल माध्यमों के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!