कांग्रेस विधायक का अश्लील वीडियो मामला, बोले- ये सब BJP का किया धरा, चुनाव से पहले वायरल हुआ था गंदा वीडियो

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Apr, 2026 03:30 PM

chhattisgarh mms row mla devendra yadav gives samples to police

छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स वीडियो विवाद में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स वीडियो विवाद में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव शनिवार को भिलाई नगर थाने पहुंचे और जांच में सहयोग करते हुए अपना फोटो व वीडियो सैंपल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इन सैंपल्स को रिकॉर्ड में लेकर सुरक्षित रखा है, ताकि वायरल वीडियो की सच्चाई सामने लाई जा सके।

दरअसल, यह मामला साल 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान सामने आया था, जब एक कथित MMS वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा था। उस वक्त भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि वीडियो में दिख रहा युवक विधायक देवेंद्र यादव है, जबकि यादव ने शुरुआत से ही इसे फर्जी और उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया।

थाने पहुंचने से पहले मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि उन्होंने खुद इस मामले में FIR दर्ज करवाई थी, लेकिन करीब तीन साल बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने नोटिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिस दिन उन्हें थाने बुलाया गया, उसी दिन दोपहर में नोटिस मिला, जो प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। यादव ने कहा, “हम चाहते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई जनता के सामने आए। चुनाव के समय इस वीडियो के जरिए भ्रम फैलाने और मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर अन्य मामलों में सीबीआई जांच हो सकती है, तो इस मामले में भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। विधायक ने स्पष्ट किया कि वह जांच में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं।गौरतलब है कि वीडियो वायरल होने के बाद देवेंद्र यादव भावुक भी हो गए थे और मीडिया के सामने रो पड़े थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें यह MMS पहले ही मिल चुका था और उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय सामने आई एक फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी यह कहा गया था कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई और है।

फिलहाल, पुलिस इस मामले में तकनीकी जांच के जरिए सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच के बाद इस विवादित वीडियो की असलियत क्या निकलकर सामने आती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!