Edited By Desh Raj, Updated: 11 Apr, 2026 09:28 PM

मध्य प्रदेश के खंडवा में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यहां कांग्रेस, जयस के साथ ही कई अन्य पार्टी से जुड़े करीब 25 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।
खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यहां कांग्रेस, जयस के साथ ही कई अन्य पार्टी से जुड़े करीब 25 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। यहा कांग्रेस के के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व शहर महामंत्री, जयस के जिले के पूर्व प्रभारी सहित कई दूसरे कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए है। पंधाना से विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में इन सबने बीजेपी की टोपी और गमछा पहनकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
खंडवा की पंधाना विधानसभा में बड़ा राजनीतिक बदलाव
दरअसल जिले की पंधाना विधानसभा में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। जहां कांग्रेस, जयस सहित अन्य पार्टी से जुड़े 25 से अधिक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इनमें कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व शहर महामंत्री, जयस के पूर्व जिला प्रभारी समेत कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी ने पंधाना विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में बीजेपी की सदस्यता ली। खंडवा स्थित बीजेपी जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने नए सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की टोपी और गमछा पहनकर पार्टी की रीति-नीति पर काम करने का संकल्प भी लिया।
कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व शहर महामंत्री बोले- मरते दम तक बीजेपी की सेवा करुंगा
कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व शहर महामंत्री परसराम मोरे ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें पद तो मिला था लेकिन कभी वो महत्व और इज्जत नहीं मिली । 2005 में मोरे ने कांग्रेस को ज्वाइन किया था। परसराम मोरे ने कहा अब वो मरते दम कर बीजेपी की सेवा करेंगें।