Edited By meena, Updated: 20 Mar, 2026 02:42 PM

इंदौर शहर के सदर बाजार इलाके की जूना रिसाला पुलिस लाइन परिसर में रहने वाला क्राइम ब्रांच का एक हेड कांस्टेबल की अश्लील हरकतों का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है...
इंदौर : इंदौर शहर के सदर बाजार इलाके की जूना रिसाला पुलिस लाइन परिसर में रहने वाला क्राइम ब्रांच का एक हेड कांस्टेबल की अश्लील हरकतों का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में हेड कांस्टेबल अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता नजर आ रहा है।
रहवासियों के मुताबिक, पुलिसकर्मी अपने पद और भाजपा नेताओं की पहचान का दबाव बनाकर आसपास के लोगों को धमकाता है, जिससे लोग खुलकर शिकायत करने से भी डरते हैं। लोगों का आरोप है कि पिछले एक माह से हेड कांस्टेबल के हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं। हैड कांस्टेबल अपने सरकारी क्वार्टर से अश्लील हरकतें करता है। वह क्वार्टर के अदंर से खुलेआम अश्लील इशारे कर रहा है। अपने घर के बरामदे से प्राइवेट पार्ट दिखा रहा है। किसी ने हेड कांस्टेबल की इस हरकत का वीडियो बनाया। उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विवाद की स्थिति बनने पर उन्होंने डायल 112 पर शिकायत की, लेकिन हर बार इसे आपसी मामला बताकर टाल दिया गया। इसी से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।
परिसर में रहने वाले परिवारों के अनुसार, कई घरों में महिलाएं और नाबालिग लड़कियां रहती हैं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई। शुरुआत में लोगों ने इस व्यवहार को नजरअंदाज किया, लेकिन जब घटनाएं लगातार बढ़ती गईं, तो कुछ रहवासियों ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला सार्वजनिक रूप से सामने आया।
वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी और आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। यह घटना न सिर्फ स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पुलिस व्यवस्था की जवाबदेही को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है।