होटल में प्रेमिका संग मिला डॉक्टर, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा; VIDEO वायरल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 May, 2026 01:07 PM

doctor found with girlfriend in hotel wife catches him red

मंदसौरः मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर को उसकी पत्नी ने कथित तौर पर प्रेमिका के साथ होटल में पकड़ा। महिला ने जमकर हंगामा किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके...

मंदसौरः मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर को उसकी पत्नी ने कथित तौर पर प्रेमिका के साथ होटल में पकड़ा। महिला ने जमकर हंगामा किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को शामगढ़ निवासी जुल्फिकार अली और उसकी प्रेमिका मंदसौर में होटल में रूके हुए थे। बताया गया कि जुल्फिकार अली पेशेवर डॉक्टर है। वह एक निजी क्लीनिक चलाते हैं। आज यानी गुरुवार को प्रेमिका का जन्मदिन है, जिसे मनाने के लिए डॉक्टर ने होटल में कमरा बुक किया था। दोनों एक साथ कमरे में मौजूद थे। तभी डॉक्टर की पत्नी मौके पर पहुंच गई। उसने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

इसके बाद गुस्साई पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर अपने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर धुनाई कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि होटल कर्मियों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस साथ थाने में ले गई। मामले में पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई की। इसके जुल्फिकार अली और उसकी प्रेमिका को छोड़ दिया है।

वहीं, इस घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान डॉक्टर और उसकी कथित प्रेमिका को कुछ चोटें भी लगी है। फिलहाल इस मामले की चर्चा पूरे जिले में है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!