Edited By Desh Raj, Updated: 25 Apr, 2026 03:37 PM

झिरन्या में पदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात परमार्थी को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
खरगोन (रामेश्वर बड़ोले): झिरन्या में पदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात परमार्थी को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने यह कारवाई की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी BEO प्रभात परमार्थी द्वारा शिकायतकर्ता सुभाष बर्डे से उनकी पत्नी सेवंती बर्डे के वेतन आहरण के लिए दो हजार की रिश्वत मांगी थी।
अनकवाडी निवासी अतिथि शिक्षिका सेवंती बर्डे के नवंबर 2025 वेतन के अनुमोदन के नाम पर पूर्व में 8 हजार रुपये की रिश्वत ले चुके हैं। आज लोकयुक्त की टीम द्वारा BEO प्रभात परमार्थी को ज्योति नगर स्थित घर पर फरियादी से दो हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोच लिया। लिहाजा खरगोन स्थित सर्किट हाउस में कारवाई की जा रही है।