प्रशासन के रवैये से नाराज पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी! कहा- अवैध उत्खनन के कारनामों को दबाया जा रहा, CM से की कार्रवाई की मांग

Edited By meena, Updated: 22 Apr, 2026 01:01 PM

former mla narayan tripathi upset with administration s attitude in panna

पन्ना जिले के युवा समाजसेवी अंकित पाठक के समर्थन में पूर्व विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के नाम से पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पन्ना जिले में संचालित "जेके सीमेंट कंपनी" के खिलाफ आवाज उठाई है, उन्होंने पत्र के माध्यम से पन्ना जिले में...

पन्ना (टाइगर खान) : पन्ना जिले के युवा समाजसेवी अंकित पाठक के समर्थन में पूर्व विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के नाम से पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पन्ना जिले में संचालित "जेके सीमेंट कंपनी" के खिलाफ आवाज उठाई है, उन्होंने पत्र के माध्यम से पन्ना जिले में संचालित "जेके सीमेंट कंपनी" के "अवैध उत्खनन" के मामले में युवा समाजसेवी अंकित पाठक द्वारा आवाज उठाये जाने के संबंध में प्रशासन द्वारा शिकायतकर्ता के खिलाफ ही कार्यवाही किए जाने की विरोध में मुख्यमंत्री के नाम से पत्र लिखा है।

PunjabKesari

उन्होंने पत्र के माध्यम से आरोप लगाया कि जो व्यक्ति जेके सीमेंट उद्योग द्वारा अवैध उत्खनन किए जाने के मामले को उठता है विरोध करता है प्रचारित करता है, उसको एक बार जिला बदल कर दिया जाता है दोबारा एक बार फिर प्रशासन द्वारा नोटिस थमा दिया जाता है प्रशासन ने सीमेंट उद्योग की अवैध उत्खनन के कारनामों को दबाने के लिए अंकित पाठक को निशाने में लेकर कई तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि प्रशासन का काम है कि उद्योग द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन की जांच कर अवैध उत्खनन बंद करने कार्रवाई की जाना चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है जो नागरिकों के अधिकारों का हनन है।

उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री से मांग की कि "जेके सीमेंट कंपनी" के रवैया से एक ओर क्षेत्र की जनता और किसान परेशान है, दूसरी ओर विशेष दल द्वारा मामले की निष्पक्षता से जांच कराकर दूध का दूध पानी का पानी किया जाना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!