CM के सामने लोधी की सफाई- मैं बेटे का जूलूस निकालने से आहत था,कुछ शब्दावली गलत बोल दी, किसी अधिकारी को बुरी लगी हो तो खेद जताता हूं

Edited By Desh Raj, Updated: 23 Apr, 2026 08:52 PM

pritam lodhi s clarification before the cm

अपने बयान से चौतरफा फंसे बीजेपी विधायक ने प्रीतम लोधी ने सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सामने सफाई दी है। प्रीतम ने  कहा कि वो पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। जनसंघ से जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी तक 3 पीढियां लग गई हैं

भोपाल (इजहार खान): अपने बयान से चौतरफा फंसे बीजेपी विधायक ने प्रीतम लोधी ने सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सामने सफाई दी है। प्रीतम ने  कहा कि वो पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। जनसंघ से जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी तक 3 पीढियां लग गई हैं पार्टी के सींचने में। हमारे लड़के का जो केस हुआ है उसमें मैने पूरा सहयोग दिया है।

सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के सामने सफाई दी-लोधी

वहीं अपने विवादित बयान को लेकर प्रीतम लोधी ने कहा कि  कुछ शब्दावली गलत बोली है और किसी अधिकारी को बुरी लगी हो तो खेद जताता हूं। मैने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के सामने सफाई दी है और साथ ही मामले में जांच करने की भी अपील की है।

बेटे का जूलूस निकालने से आहत थे

प्रीतम लोधी ने कहा कि वो थोड़े से बेटे का जूलूस निकालने से आहत थे जिसके चलते कुछ गलत शब्दों का प्रयोग हो गया लेकिन वो आगे से ध्यान रखेंगे और पार्टी गाइड लाइन पर चलेंगे।

प्रीतम लोधी ने पहले ही की है  पार्टी से मामले की जांच कराने की अपील

आईपीएस अधिकारी को धमकी देने के बाद सुर्ख़ियों में आए शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने इस मुलाकात से पहले ही कहा है कि पार्टी द्वारा जो नोटिस दिया गया है पार्टी एक बार मामले की जांच कर ले। जांच के बाद पार्टी जो कार्रवाई करेगी वह स्वीकार है।अगर पार्टी बाहर निकलती है तो वह भी उन्हें स्वीकार है।उन्होंने कहा कि मैं सही हूं और सांच को आंच नहीं। इसके साथ ही लोधी ने कहा है कि वो पार्टी से आग्रह करते हैं कि एक बार इस केस में कमेटी बनाई जाए और जांच की जाए। जांच होने से  सारे हकीकत और दावे सामने आ जाएंगे फिर जो सजा पार्टी देगी उसको वो मंजूर कर लेंगें। बस एक बार पार्टी जांच करा ले।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!